newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

WB Election: अब ममता बनर्जी ने दिया ये बयान, कहा ‘CRPF के जवान परेशान करें, तो करें घेराव,’

Mamta Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा है कि, “मेरा आपसे अनुरोध है कि उन CRPF के जवानों पर नजर रखें जो राज्य में अभी ड्यूटी पर हैं। उन्हें महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वहीं ममता बनर्जी ने तीन चरणों के बाद वो भाजपा पर निशाना साध ही रही हैं, लेकिन इसके साथ ही वो चुनाव आयोग और CRPF पर भी निशाना साधने से बाज नहीं आ रही हैं। मतदान के दौरान सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सीआरपीएफ पर पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर आरोप लगाया है कि, सीआरपीएफ के जवान राज्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के इशारे पर मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं। ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि, अगर CRPF के जवान परेशान करें, तो उनका घेराव कर रखें और दूसरे लोग वोट देने जाएं। बता दें कि ममता बनर्जी ने यह आरोप, कूच बिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए लगाया है।

Mamta Banerjee CM Bengal prayes

उन्होंने केंद्रीय बल के जवानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ममता का आरोप है कि जवानों ने मतदाताओं को वोट डालने से रोका। यह सब वे केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर कर रहे हैं। ममता ने दावा किया है कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान लगभग 10 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन चुनाव आयोग चला रहा है। ऐसे में वो गौर करें कि मतदान के दौरान किसी की मौत नहीं हो।

Mamta Banerjee CM Bengal

ममता बनर्जी ने कहा है कि, “मेरा आपसे अनुरोध है कि उन CRPF के जवानों पर नजर रखें जो राज्य में अभी ड्यूटी पर हैं। उन्हें महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे मामले भी हैं जिनमें केंद्रीय बल के कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

गौरतलब है कि कल राज्य में तीसरे चरण के मतदान के दौरान विभिन्न प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के बीच झड़पों में दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों के साथ कथित मारपीट की गई थी।”