newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lakhimpur Kheri: सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते दिखीं प्रियंका गांधी, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले ही प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। जिस गेस्ट में हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसी गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी का झाडू लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। 

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई घटना में मरने वाले किसानों के घर जाने के लिए कई नेता अपने घरों से निकले लेकिन पुलिस ने लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगे होने की बात कहकर उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया। कईयों को हाउस अरेस्ट किया ताकि लखीमपुर खीरी में नेताओं के पहुंचने बाद महौल खराब ना हो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रविवार रात को ही दिल्ली से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गयी थी। लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले ही प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। जिस गेस्ट में हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसी गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी का झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Priynka gandhi
दरअसल प्रियंका गांधी को जब लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया तो वे सीतापुर के गेस्ट हाउस में ही धरने पर बैठ गयीं। प्रियंका गांधी को जिस गेस्ट हाउस में रखा गया है उसी गेस्ट हाउस के एक कमरे में वो झाड़ू लगते हुए दिखाई दे रही है। करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि पूरा कमरा खाली पड़ा है और प्रियंका खाली पड़े कमरे में झाड़ू लगा रहीं हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइये हम आपको कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं।

देखिए वीडियो 

आइये देखते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राजेश शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ”मोदी जी अगर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को देखने जाते हैं और उनका वीडियो वायरल हो जाता है। तब देश के पत्रकार कहते हैं कि मोदी को फोटो खिंचवाने का शौक है। अब झाड़ू मारते समय प्रियंका गांधी क्यों अपना फोटो खिंचवा रही है या क्यों अपना वीडियो बनवा रही है। मना भी तो कर सकती थी।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ”गजब की ड्रामेबाजी है भाई। पांच-पांच साल योगी और मोदी जी जीत गए तो इस रोड पर भी झाड़ू लगाने को तैयार हो जाएगी। आलीशान घरों में रहने वाले किसानों की जमीन लेने वाले झाड़ू लगाकर फोटोशूट करा रहे हैं क्यों पॉलिटिकल टूरिज्म करते हैं। अपने को दिखाने के लिए लेकिन असलियत में कुछ नहीं है।”


बीरेंद्र सिंह चौहान नाम के यूजर ने लिखा कि मतलब कैमरा और फोटोशूट हवालात मे भी चालू जबकि फर्श पर गंदगी दिखाई नहीं दे रहा है। नीयत जरूर गंदी है।

मनोज नाम के यूजर ने प्रियंका गांधी के इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि, ”जिसने अपने घर में झाडू नही लगाया होगा , आज उस से कैमरे के सामने झाड़ू लगवा दिया योगी जी ने।”


एक अन्य ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट किया गया कि, लखीमपुर जाने की कोशीश करने वाली प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में भी केमरामेन लेकर जाती है मोदीजी तो एसे ही बदनाम हो रखे है।


देखिए कुछ और प्रतिक्रियाएं