newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucknow: कांग्रेस की बड़ी आफत, राहुल गांधी के करीबी नेता अल्लू मियां को पुलिस ने धर दबोचा, जानिए क्यों…

लखनऊ पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। जमीन कब्जा करने के आरोप में अल्लू मियां की गिरफ्तारी हुई है। खबरों की मानें तो लखनऊ के वैभव श्रीवास्तव ने अल्लू मियां पर  FIR दर्ज कराई थी। पांच महीनों से अल्लू मियां फरार चल रहा था।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में उतरने की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार अपने कार्यकाल में अपराधियों के साथ बेहद कड़े रवैये के साथ पेश आ रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि अमेठी से सांसद रहे और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने वाले अल्लू मियां को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ख़बरों के अनुसार, अल्लू मियां को लखनऊ में जमीन कब्जा करने, जालसाजी तथा रंगदारी मांगने के आरोप में वजीरगंज पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, लखनऊ पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। जमीन कब्जा करने के आरोप में अल्लू मियां की गिरफ्तारी हुई है। खबरों की मानें तो लखनऊ के वैभव श्रीवास्तव ने अल्लू मियां पर  FIR दर्ज कराई थी। पांच महीनों से अल्लू मियां फरार चल रहा था। अमेठी के जगदीशपुर के निहालगढ़ के निवासी अल्लू मियां 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने आया था।

अल्लू मियां को कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। अमेठी में होने वाले हर चुनाव में अल्लू मियां सक्रिय रहता है। पुलिस के मुताबिक़ अल्लू मियां शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल लखनऊ आए थे। इसी बीच पुलिस ने सूचना मिलते ही फन माल के पास से गिरफ्तार कर लिया।