Rahul Gandhi Punjab Visit: पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच खत्म होगा टकराव?, राहुल गांधी के आज अमृतसर दौरे के बाद मिल सकता है इस सवाल का जवाब

पंजाब कांग्रेस की तरफ से तमाम नेता लगातार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। कांग्रेस के नेता लगातार कह रहे हैं कि पंजाब में पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी उस विपक्षी गठबंधन में शामिल है, जिसमें कांग्रेस भी है।

Avatar Written by: October 2, 2023 8:27 am
rahul gandhi 12

अमृतसर। पंजाब में कांग्रेस के लिए आज अहम दिन है। अहम दिन विपक्षी दलों के गठबंधन के लिए भी है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी से राज्य कांग्रेस के नेता सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से बहुत नाराज हैं। पंजाब कांग्रेस के नेताओं की इस नाराजगी के बीच राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंचने वाले हैं। अमृतसर पहुंचकर राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और वहां सेवा करेंगे। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक है। अब सबकी नजर इस पर है कि पंजाब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से आम आदमी पार्टी को लेकर क्या बात कहते हैं और राहुल उनकी बात कितनी मानते हैं।

sukhpal singh khaira 2
सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी से कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी से खासे नाराज हैं।

पंजाब कांग्रेस की तरफ से तमाम नेता लगातार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। कांग्रेस के नेता लगातार कह रहे हैं कि पंजाब में पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी उस विपक्षी गठबंधन में शामिल है, जिसमें कांग्रेस भी है। ऐसे में दोनों दलों के बीच टकराव के हालात हैं। 9 साल पुराने ड्रग्स तस्करी के केस में सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी से कांग्रेस और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी और बढ़ गई है। ऐसे में राहुल गांधी क्या गठबंधन को बनाए रखने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेताओं को मना पाएंगे या उनकी बात मानेंगे? इस सवाल का जवाब आज मिल सकता है।

kejriwal

बात करें आम आदमी पार्टी की, तो उसके संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार के बाद कहा था कि ये अलग मामला है और इसका विपक्षी दलों के गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा। फिर भी जिस तरह पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने तलवारें खींच रखी हैं, उसे देखते हुए राज्य में दोनों के बीच जल्दी मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।