newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का निशाना, Positivity को बताया PR स्टंट, लोग बोले- ‘बज्र गधा है ये…’

Rahul Gandhi: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को जानकारी दी कि, पिछले 1 सप्ताह में प्रतिदिन 21,00,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट देश में 10.45% रह गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात बिगड़ते चले जा रहे थे। हालांकि इस वक्त सकारात्मक खबर ये है कि, अब कोरोना के मामलों में कमी आनी शुरू हो चुके हैं। कई राज्यों में मामले बेहद ही कम आने लगे हैं। वहीं गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 2,11,298 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 3,847 दर्ज की गई। इन आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को जानकारी दी कि, पिछले 1 सप्ताह में प्रतिदिन 21,00,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट देश में 10.45% रह गई है। उन्होंने कहा कि, देश में आज 2,83,000 रिकवरी दर्ज़ की गई हैं। 23 राज्य देश में ऐसे हैं जहां प्रतिदिन रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। रिकवरी रेट अब 90% हो गई है।

ऐसे में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार की नीतियो पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “‘Positivity’ एक PR स्टंट है ताकि PM की नीतियों के कारण हुईं कोरोना मृत्यु के असली आँकड़े छुपाए जा सकें।”

बता दें कि इस ट्वीट में पर राहुल गांधी को कई लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘बज्र गधा है ये आंकड़े कांग्रेस शासित राज्यो से भी आते है मूर्ख।’

Rahul Gandhi troll

गौरतलब है कि राहुल के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि, शमशान और क़ब्रिस्तान दोनों… का कांग्रेस से पुराना रिस्ता है क्योंकि लाशों कि राजनीती पर वंशवादी शासन टिका रहता था | ईश्वर कि कृपा है इस वैश्विक महामारी में देश का नेतृत्व मोदी के कुशल हाथों में है।

देखिए राहुल के ट्वीट पर लोगों ने क्या कहा..

बता दें कि भारत में कोरोना के अभी 24,19,907 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,83,135 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसमें 2,46,33,951 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।