newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राहुल गांधी ने यूट्यूब पर शेयर की डॉक्यूमेंट्री, बयां किया प्रवासी मज़दूरों का दर्द

राहुल ने इस वीडियो में मजदूरों के भविष्य के बारे में सवाल उठाए हैं। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों के प्रवासी मजदूरों का वीडियो शामिल है। वीडियों में सुखदेव विहार में मजदूरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रवासी मज़दूरों से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने आज सुबह अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है। वीडियो में घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों ने अपना दर्द बंया किया गया है।

Rahul Gandhi

राहुल ने इस वीडियो में मजदूरों के भविष्य के बारे में सवाल उठाए हैं। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों के प्रवासी मजदूरों का वीडियो शामिल है। वीडियों में सुखदेव विहार में मजदूरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो भी शामिल हैं। राहुल ने 17 मिनट के इस वीडियो में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के दर्द को दिखाया है। राहुल ने वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है।

इस वीडियो में एक प्रवासी महिला यह कह रही है कि वे तीन दिन से भूखे हैं। भूख से मर रहे हैं। उसके साथ बच्चे हैं। घर नहीं जाए तो क्या करें। राहुल गांधी ने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे हरियाणा से आ रहे हैं और करीब 100 किलोमीटर की दूरी तक कर चुके हैं। खाने के सवाल पर एक प्रवासी परिवार ने बताया कि रास्ते में कुछ मिल गया तो खा लेते हैं वरना ऐसे ही चल रहे हैं। परिवार ने कहा लॉकडाउन से पहले अगर कुछ गैप दे दिया जाता तो सब अपने गांव निकल जाते हैं। हर बार लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ रही है। इसलिए घर जाने को मजबूर है।

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले शनिवार को दिल्ली में सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से 30 मिनट मुलाकात की थी। उनके साथ फुटपाथ पर बैठकर बातचीत की थी। मास्क, खाना और पानी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोलकर गाड़ियां मंगवाईं और कुछ मजदूरों को घर तक पहुंचाया था।