नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को भारत सरकार में मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज को 6 घंटे देशव्यापी रेल रोको आह्वान किया है। इस आह्वान के बाद ट्रेन से सफर करने वालों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, जिसके मुताबिक यह आंदोलन चल रहा है। वहीं मोर्चा ने साफ कर दिया है कि “लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा”।
43 ट्रैन हुईं कैंसल
संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रेको आंदोलन का असर 160 ट्रेनों पर पड़ा है। 184 अलग-अलग जगहों पर किसान पटरी पर बैठे थे। प्रभावित ट्रेनों में से 63 ऐसी थी जिनको रेगुलेट किया गया, मतलब तय स्थान से पहले रोका गया। वहीं 43 ट्रेन कैंसल की गईं और 1 ट्रेन को डायवर्ट किया गया. इसके अलावा 50 ट्रेनों को आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया।
लुधियाना जंक्शन स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
पंजाब: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर प्रदर्शनकारी लुधियाना जंक्शन स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बैठे।
पंजाब: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर प्रदर्शनकारी लुधियाना जंक्शन स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बैठे। pic.twitter.com/uv7iSJUdqM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
आंदोलन की वजह से यात्री परेशान
रेल रोको आंदोलन के किसान संघ के आह्वान के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Punjab: Passengers face problems as train movement is affected due to farmers union call for ‘Rail Roko’ agitation; visuals from Ludhiana Railway station
We’ve deployed sufficient force here to handle the law and order situation: Ludhiana Joint CP/City, Deepak Pareek pic.twitter.com/MueGKW6vTd
— ANI (@ANI) October 18, 2021
पंजाब-हरियाणा में ट्रेनों पर दिख रहा असर
नॉर्दन रेलवे के CPRO ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन की वजह से 50 ट्रेनें बाधित हुई हैं। वहीं 130 जगहों पर दिक्कत हुई।
यूपी में नहीं है रेल रोको आंदोलन का असर: पुलिस
उत्तर प्रदेश के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं है, कुछ जगहों पर जब ट्रेन नहीं जा रही थी तो किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया. एतियातन लगभग 160 कंपनी पीएससी और 9 कंपनी पैरामिलेट्री लगाई गई हैं।
सभी रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर गश्त कर रही है पुलिस
राजकीय रेलवे पुलिस सभी रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर गश्त कर रही है। अब तक, किसी भी रेलवे ट्रैक पर गड़बड़ी या ट्रेनों के रद्द होने की कोई खबर नहीं है – डीसीपी
Delhi | Government Railway Police is patrolling all railway stations&tracks. Till now,there are no reports of disturbance at any railway tracks or cancellation of trains.We’re working in close coordination with GRP of neighbouring states:Harendra Singh,DCP Railways on ‘Rail Roko’ pic.twitter.com/ngsiWOjm9O
— ANI (@ANI) October 18, 2021
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन का असर, यात्री परेशान
चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि किसान संघ द्वारा चल रहे ‘रेल रोको’ आंदोलन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
Punjab | Passengers of a Chandigarh bound train say they are facing trouble as the train was terminated at Dappar station in Dera Bassi tehsil of SAS Nagar district, due to the ongoing ‘Rail roko’ agitation by farmers’ union pic.twitter.com/YSo0v9ZK17
— ANI (@ANI) October 18, 2021
हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन
रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सोनीपत में प्रदर्शनकारी कर रहे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे।
हरियाणा: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर सोनीपत में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे। pic.twitter.com/MoCrQvpXJu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
UP: प्रदर्शकारियों ने रोकी ट्रेन
किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर मोदी नगर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर मोदी नगर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी। pic.twitter.com/KkfziOTvdw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
नॉर्दन रेलवे पर दिख रहा आंदोलन का असर
नॉर्दन रेलवे ने ‘Rail roko’ आंदोलन पर बयान जारी किया है। बताया गया है कि अबतक 30 जगहों पर इसका असर है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है।
यूपी विधानसभा में विपक्ष का बहिष्कार
विधानसभा के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा,”सरकार सिर्फ़ 2 महीने के लिए बची है और इनको उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है। सरकार लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या से क्यों भाग रही है?”
यू. पी.: यू. पी. सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र पर कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
अजय कुमार लल्लू ने कहा,”सरकार सिर्फ़ 2 महीने के लिए बची है और इनको उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है। सरकार लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या से क्यों भाग रही है?” pic.twitter.com/UFLPQbCW4H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021