newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan : चूरू में दुष्कर्म की वारदात, 8 दिनों तक युवती से किया गैंगरेप, 9 लोगों पर लगा आरोप

Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) में दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। अभी बारां का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि सूबे में एक और दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई है। ताजा मामला चूरू (Churu) जिले का है, जहां 19 वर्षीय युवती को अगवाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) में दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। अभी बारां का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि सूबे में एक और दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई है। ताजा मामला चूरू (Churu) जिले का है, जहां 19 वर्षीय युवती को अगवाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में 9 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को अगवा कर आठ दिनों तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

gang-rape

पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। उसने ही युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने कार में बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे राजगढ़ के एक मकान में ले गया, जहां अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।

gangrape

वहीं राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हेडलाइन नहीं है, जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।’