newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सरकार पर संकट देख गहलोत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश में भाजपा

राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जिस तरह की तानातानी चल रही है इसके लिए कांग्रेस सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार मान रही है।

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जिस तरह की तानातानी चल रही है इसके लिए कांग्रेस सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार मान रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रदेश की चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

गहलोत ने चिट्ठी के जरिए पीएम मोदी को बताने की कोशिश की है कि राजस्थान की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। सरकार गिराने में भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं।

Ashok Gahlot sad

गहलोत की मानें तो इस साजिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हाथ है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा है कि हमारी पार्टी के अति महत्वकांक्षी नेता भी इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार गिराने की कोशिश हो रही है।

सीएम अशोक गहलोत की ओर से ये पत्र 19 जुलाई को लिखा गया था, जो अभी सामने आया है। गहलोत ने मध्य प्रदेश सरकार गिराने का भी जिक्र पत्र में किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कमलनाथ सरकार भी भाजपा की साजिश की वजह से गिरी थी।

गहलोत ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारी प्राथमिकता जनता की मदद करना हैं, लेकिन राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश चल रही है, लेकिन हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी।