newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस दिन से अयोध्या में शुरू होगा प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य

राम जन्मभूमि परिसर के कुबेर टीला पर विराजमान शशांक शेखर के मंदिर में 10 जून से अनुष्ठान शुरू होगा और इसी के बाद राम मंदिर के ढांचे पर काम शुरू होगा।

अयोध्या। लंका विजय से पहले जैसे श्री राम ने भगवान शिव की आराधना की थी, उसी तरह रामचंद्र रूम परिसर में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से पहले महादेव की आराधना की जाएगी। राम जन्मभूमि परिसर के कुबेर टीला पर विराजमान शशांक शेखर के मंदिर में 10 जून से अनुष्ठान शुरू होगा और इसी के बाद राम मंदिर के ढांचे पर काम शुरू होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 10 जून को मंदिर निर्माण के लिए फाउंडेशन बनाने वाली कंपनी L&T काम की शुरुआत करेगी।

10 जून को महंत कमल नयन दास अन्य संतों के साथ पूजन क्रिया को शुरू करेंगे, जो सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर 2 घंटे तक किया जाएगा। फिर इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू होगा।

भगवान शशांक शेखर की आराधना

इसके साथ ही ये भी कहा कि मंदिर निर्माण की तैयारी पूरी हो चुकी है। और तराशे गए पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण किया जाना है और राम लला अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे। लेकिन इसके पहले रामजन्मभूमि में स्थित कुबेर टीला पर भगवान शशांक शेखर की आराधना की जाएगी। फिर कार्य को शुरू किया जाएगा।

पूजन को लेकर कमल नयन दास शास्त्री के मुताबिक, हर कार्य के प्रारंभ में रुद्राभिषेक आवश्यक होता है। भगवान श्री राम को लंका पर विजय प्राप्त करनी थी तो सबसे पहले भगवान श्री रामेश्वर जी की स्थापना की, क्योंकि यह देखा गया कि मंदिर उपेक्षित पड़ा है। शिवजी अभी तक उपेक्षित रहे तो अच्छा है भगवान का अभिषेक किया जाए।

ram mandir ayodhya

अभिषेक 10 तारीख को

आगे कमल नयन दास ने कहा है कि राम मंदिर का कार्य प्रारंभ है। सारी तैयारी पूरी है। इसमें कोई देर नहीं है। महामारी खत्म होते ही बड़े जोरों से कार्य होगा। अभिषेक 10 तारीख को होगा। आगे बताते हुए सुबह 8:00 बजे से कितने ब्राह्मण लगेंगे यह कोई महत्व नहीं है। हम लोग बैठक पूजा करेंगे। सुबह 8:00 बजे से हमलोग खुद अभिषेक करेंगे। राम मंदिर निर्माण को शुरू करने के लिए यह पूजा अनुष्ठान होगा। मंदिर भव्य बनाने के लिए यह पूजा अनुष्ठान होगा।