newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में नृत्यगोपालदास को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान! 24 घंटे में तय होगा मुहूर्त!

ट्रस्ट की बैठक में शिलान्यास के मुहूर्त से लेकर निर्माण पूर्ण होने के लिए समयसीमा निर्धारित की जा सकती है। मंदिर निर्माण के सिलसिले में एक बड़ा पहलू चंदे का भी है।

ram mandir case VHP

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। दिल्ली में इसी सिलसिले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मणिदास छावनी के महंत नृत्यगोपालदास को बुलावा भेजा गया है। नृत्य गोपालदास राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष भी हैं। यह माना जा रहा है राम जन्मभूमि ट्रस्ट की पहली बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं।

NrityaGopal das

मंदिर निर्माण के मुहूर्त का भी ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले इस ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपालदास का नाम नही होने पर संतो ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नृत्य गोपाल दास से बातचीत की थी। गृह मंत्री के आश्वासन के बाद उनकी नाराजगी खत्म हो गयी थी।

ram mandir ayodhya

दरअसल तकनीकी वजहों से इस ट्रस्ट में नृत्य गोपाल दास को शामिल नहीं किया गया था। इस बात की भी संभावना है कि उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाए। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय भी इस बैठक में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था। उसने केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण और इसके बारे में रूपरेखा तैयार करने के लिए ट्रस्ट बनाने को कहा था।

Ram Mandir Karyashala

ट्रस्ट की बैठक में शिलान्यास के मुहूर्त से लेकर निर्माण पूर्ण होने के लिए समयसीमा निर्धारित की जा सकती है। मंदिर निर्माण के सिलसिले में एक बड़ा पहलू चंदे का भी है। इस बैठक में पारदर्शी तरीके से चंदा लेने पर भी रणनीति सामने आ सकती है। इसके साथ ही गर्भ गृह में स्थित राम लला की प्रतिमा के बारे में भी निर्णय हो सकता है। ट्रस्ट इस बात पर भी विचार करेगा कि निर्माण कार्य के दौरान रामलला की प्रतिमा को कहां रखा जाए। ट्रस्ट का ऑफिस दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बनाया है। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं।