newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रजा अकादमी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मांग- नमाज के लिए खोली जाए राजभवन की मस्जिद

Raza Academy : रजा अकादमी(Raza Academy) ने महाराष्ट्र(Maharashtra) के राज्यपाल से मांग की है कि, वो कर्मचारियों को आदेश दें कि मुस्लिमों को लॉकडाउन से पहले की तरह ही राजभवन की मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर रजा अकादमी ने मांग की है कि, नमाज के लिए राजभवन की मस्जिद को खोला जाए। रजा अकादमी ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि, महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं। इससे राज्य में सभी खुश हैं और यहां तक कि लोगों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आभार भी जताया। लेकिन राजभवन की मस्जिद को अभी खोला नहीं गया है और जुमे की नमाज के लिए सिर्फ पांच से सात लोगों को अंदर जाने से मना कर दिया गया। ऐसे में पत्र लिखकर रजा अकादमी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मांग की है कि, वो कर्मचारियों को आदेश दें कि मुस्लिमों को लॉकडाउन से पहले की तरह ही राजभवन की मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए। बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए इसी साल के मार्च महीने से ही देश में धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लग गया था। जिसे अब धीरे-धीरे करके खोला जा रहा है।

Bhagat Singh Koshiyari

बता दें कि कोरोना के इस संकट में महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, जोकि राहत की बात है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि पुणे के 5 इलाकों में सर्वे में शामिल लोगों में से 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में प्रोटेक्टिव एंटीबॉडीज़ होने की पुष्टि हुई है। यह सर्वे पुणे के 5 इलाकों में किया गया। जिसमें लगभग 1700 लोगों में सीरो सर्वे हुआ। यहां हर्ड इम्युनिटी होने की बात सामने आई है।

raza academy

वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना से निपटने के लिए सख्ती बरती जा रही है। गुजरात और मध्य प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के ऐलान किया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को चौबीस घंटे में 5,879 नए मामले सामने आए। जोकि अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। इसके अलावा इस महामारी से चौबीस घंटे में ही 111 मरीजों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली में अब 39 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा राजस्थान में भी 8 शहरों में भी नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। दरअसल राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रीपरिषद की बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश के कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों में फिर से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया।