newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: राहुल गांधी से सवाल करने वाली ‘RSS कार्यकर्ता की बेटी’: पर्यावरण एक्टिविस्ट और ‘वोक NGO’ से है रिश्ता

मालिनी ने राहुल गांधी के साम्हेन अपने पिता के बारे में बताया कि वह आरएसएस में रह चुके हैं, लेकिन मालिनी ने आगे यह भी कहा कि वो अब और तब के भारत में एक ऐसे अंतर को महसूस करतीं हैं, जो कि उनके अंदर उन्हें तकलीफ ही देती हैं। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक, मालिनी के पिता की मृत्यु साल 2011 में ही हो चुकी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों विदेशी धरती से मोदी सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। कभी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के मंच से तो कभी ब्रिटिश संसद से तो कभी लैथम हाउस से राहुल का मोदी पर हमला जारी है। राहुल ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया तो न्यायपालिका को भी दबाव में रखने का भी आरोप लगाया है। उधर, बीजेपी राहुल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार कर रही है। इस प्रकरण को लेकर बीजेपी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है। अब ऐसे में यह जंग आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए लेक्चर से जुड़ा एक वीडियो अभी खासा सुर्खियों में है। आइए, आगे आपको इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, इस वीडियो में एक महिला राहुल गांधी से सवाल करती हुईं देखीं जा सकतीं हैं। महिला का सवाल कुछ प्रकार है कि, “मैं अपने देश की स्थिति के बारे में बहुत दुखी महसूस कर रही हूं। मेरे पिता आरएसएस में थे और उन्हें इस पर गर्व था लेकिन अब वह इस देश को नहीं पहचान पाते हैं। हम, जो अपने देश से बाहर हैं, अपने लोकतंत्र में कैसे शामिल हो सकते हैं और उसे कैसे सशक्त बना सकते हैं? इस पर राहुल गांधी आगे अपने जवाब में कहते हैं कि “आपने जो भी कुछ कहा, आपके पिता के आरएसएस के होने के बारे में, और उनका आज देश को नहीं पहचानने के बारे में, यह अपने आप में एक शक्तिशाली बात है। क्योंकि मेरे कहने से लोगों को लगता है कि यह तो पक्षपाती है। लेकिन जब आप कहती हैं तो इसका प्रभाव बिल्कुल अलग पड़ता है।”

आपको बता दें कि राहुल गांधी शुरू से ही आरएसएस पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस पर देश में फासीवादी नीतियों को थोपने का आरोप लगया है। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर ब्रिटेन की धरा तक से राहुल गांधी आरएसएस के प्रति आक्रमक मुद्रा में दिखें हैं। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर यह मालिनी मेहरा कौन हैं, जो कि राहुल गांधी से सवाल करने के बाद सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइए, जानते हैं।

द पैंफलेट की खबर के मुताबिक, मालिनी मेहरा के बारे में बताया गया कि वो कोई मामूली महिला नहीं, बल्कि कई देशों के एनजीओ में वो अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने लंदन में मेयर सादिक खान के आयुक्त के रूप में भी काम किया है। उधर, विलायत में रहने के दौरान उन्होंने भारत से अपने संबंधों को बरकरार रखने के लिए क्लाइमेट एक्टिविस्ट के रूप में भी वो काम किया। आइए, अब जरा उनके पिता के बारे में भी जान लेते हैं, जिनका उन्होंने राहुल गांधी के समक्ष जिक्र किया है।

rahul gandhi

मालिनी ने राहुल गांधी के साम्हेन अपने पिता के बारे में बताया कि वह आरएसएस में रह चुके हैं, लेकिन मालिनी ने आगे यह भी कहा कि वो अब और तब के भारत में एक ऐसे अंतर को महसूस करतीं हैं, जो कि उनके अंदर उन्हें तकलीफ ही देती हैं। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक, मालिनी के पिता की मृत्यु साल 2011 में ही हो चुकी है। वो पूर्व में रेलवे में भी बड़े पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। हालांकि, आरएसएस से उनके जुड़े होने का कोई साक्ष्य भी अभी तक सामने नहीं आया है। ध्यान रहे कि आरएसएस एक विशाल संगठन है। इस संगठन में अनेकों कार्यकर्ता हैं। ऐसे में किसी विशेष कार्यकर्ता के बारे में किसी विशेष स्थान पर जानकारी संग्रहित हो, यह सोचना मूर्खता ही होगी, क्योंकि इस संगठन में अनेकों कार्यकर्ता सक्रिय हैं। बहरहाल, अगर राहुल गांधी की बात करें, तो वो लगातार जिस तरह से वियालती धरा से केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मोदी सरकार के प्रति उनका यह आक्रमक रुख क्या उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासी मोर्चे पर फायदा पहुंचाता है या नहीं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।