newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: RTI कार्यकर्ता को “तालिबानी सजा”? डरावनी घटना के बाद उठा सवाल;- ‘ये राजस्थान में आखिर हो क्या रहा है?”

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर के गिड़ा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अमराराम का अपहरण कर लिया, इसके बाद बाद उनकी निर्मम पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पिटाई के साथ साथ RTI कार्यकर्ता को अमानवीय यातनाएं भी दी गईं।

नई दिल्ली। राजस्थान में अपराध की एक के बाद एक खबरों से पूरा देश हैरान है। राजस्थान के बाड़मेर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक़ एक RTI कार्यकर्ता का अपहरण कर उसके पैरों में कीलें ठोक दी गईं। इतना ही नहीं, सरिया से पीटा गया और फिर मरणासन्न अवस्था में RTI कार्यकर्ता को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। हैरानी की बात ये है कि जिन अपराधियों ने इस निर्मम घटना को अंजाम दिया, वे अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है और पुलिस खाली हाथ लेकर इधर-उधर भटक रही है। आइये जानते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या?

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर के गिड़ा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अमराराम का अपहरण कर लिया, इसके बाद बाद उनकी निर्मम पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पिटाई के साथ साथ RTI कार्यकर्ता को अमानवीय यातनाएं भी दी गईं। RTI कार्यकर्ता के साथ हुई निर्ममता का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिये कि उनके दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया, पैरों में कील ठोक दी। पांवों में सरिया डालकर घुमाया। यहां तक कि पेशाब भी पिलाया। इसके बाद सड़क के किनारे फेंककर अपराधी फरार हो गये।

इस घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। घटना को देखकर हर कोई चकित है, भयभीत हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिकार राजस्थान में ये हो क्या रहा है? कानून व्यवस्था कहाँ है? सरकार क्या कर रही है? सोशल मीडिया पर लोग अपने आक्रोश को प्रकट कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए 4 टीमें बनाई गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है।

badmer

जानकारी के अनुसार RTI कार्यकर्ता शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस को जानकारी दे रहा था। इसी जानकारी के हिसाब से पिछले दिनों पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत में हो रहे घोटालों को उजागर करने के लिए RTI कार्यकर्ता अमराराम आवाज उठा रहा था। अब उसके घटित हुई निर्मम घटना से राजस्थान समेत पूरा देश चकित है।