newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lal Krishna Advani: 93 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, PM मोदी से लेकर कई दिगग्जों ने दी बधाई

Advani Birthday: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज(8 नंवबर) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी 93 साल के हो गए हैं, उनका जन्म कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि, ,’भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही  देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं’। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,’आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं’।

pm modi advani bday

वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, “हम सभी के अभिभावक एवं देश के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भाजपा को बीज से वटवृक्ष बनाने में उनकी और अटलजी जो भूमिका रही है उसे सारा देश जानता है।ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

Yogi Advani bday

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा कि, “राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धांतों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके आरोग्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।”