newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab Congress Leader Arrested: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, ड्रग्स के मामले में है केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक 2015 में पंजाब पुलिस ने कुछ ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, सोने के बिस्कुट, पिस्टल और पाकिस्तान का सिम कार्ड मिला था। उस वक्त सुखपाल सिंह खैरा पर आरोप लगा था कि वो अपने निजी सचिव के फोन से इन तस्करों से बात करते थे।

चंडीगढ़। पंजाब की भुलत्थ विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। आज सुबह पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में सुखपाल सिंह खैरा के आवास पर छापा मारा और फिर उनको गिरफ्तार किया। पंजाब के जलालाबाद में सुखपाल खैरा के खिलाफ एनडीपीएस (ड्रग्स) मामले में केस दर्ज था। उसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी बताई जा रही है। सुखपाल सिंह खैरा पर 2015 में भी ड्रग्स तस्करों से साठगांठ के आरोप लगे थे। तब फाजिल्का के कोर्ट ने खैरा को तलब भी किया था।

जानकारी के मुताबिक 2015 में पंजाब पुलिस ने कुछ ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, सोने के बिस्कुट, पिस्टल और पाकिस्तान का सिम कार्ड मिला था। उस वक्त सुखपाल सिंह खैरा पर आरोप लगा था कि वो अपने निजी सचिव के फोन से इन तस्करों से बात करते थे। सुखपाल सिंह खैरा ने इन सभी आरोपों को गलत बताया था। सुखपाल सिंह खैरा को अब पंजाब पुलिस जलालाबाद के कोर्ट में पेश करेगी और बताया जा रहा है कि उनको रिमांड पर लेने की तैयारी भी की जा रही है।

sukhpal singh khaira 1

साल 2017 में सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर विधानसभा चुनाव जीता था। उनको पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष भी बनाया गया था। फिर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से सुखपाल सिंह खैरा की कुछ अनबन हो गई। जिसके बाद उनको नेता विपक्ष के पद से हटा दिया गया था। इस पर सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। 2019 में आप का साथ छोड़ने के बाद सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस में शामिल हुए और पंजाब की भुलत्थ सीट से उन्होंने विधायक का चुनाव जीता था।