शरजील इमाम को अब वकीलों से डर, कोर्ट की जगह मजिस्ट्रेट के घर में हो सकती है पेशी!

जानकारी यह भी मिली है कि शरजील इमाम देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद वह बिहार में अपने घर के पास स्थित एक इमामबाड़े में जाकर छिप गया था। उसे कई राज्यों की पुलिस देश के अलग-अलग हिस्सों में तलाश रही थी। सुराग मिलते ही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसे उसके घर के पास वाले इमामबाड़े से दबोच लिया।

Avatar Written by: February 3, 2020 3:23 pm
sharjeel Imam

नई दिल्ली। भारत को काटने की बात करने वाला शरजील इमाम अब बुरी तरह डरा हुआ है। आलम यह है कि उसे वकीलों से भी डर लग रहा है। यही वजह है कि राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट की बजाय पटियाला हाउस कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया जा सकता है।

sharjeel Imam

जानकारी यह भी मिली है कि शरजील इमाम देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद वह बिहार में अपने घर के पास स्थित एक इमामबाड़े में जाकर छिप गया था। उसे कई राज्यों की पुलिस देश के अलग-अलग हिस्सों में तलाश रही थी। सुराग मिलते ही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उसे उसके घर के पास वाले इमामबाड़े से दबोच लिया।

उसके पीछे अरुणाचल, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम की टीमें पड़ी हुई थीं। पुलिस से बचने के लिए शरजील इमाम देश छोड़ने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अगर शरजील के भाई को पहले न दबोच लिया होता, तो हो सकता है कि शरजील देश छोड़कर भाग चुका होता।

sharjeel imam

शरजील के भाई ने ही उसकी खबर दी। उसने बताया कि शरजील इमाम भागा नहीं है, बल्कि घर के पास ही इमामबाड़े में छिपा हुआ है। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस ने जैसे ही इमामबाड़े पर छापा मारा, उन्हें कंबल ओढ़े हुए शरजील दिखा। वह एक कोने में छिपा था। पुलिस को इमामबाड़े में सामने खड़ा देख शरजील गर्दन झुकाए हुए पुलिस के साथ चल दिया।

Sharjeel Imam Arrested

जेएनयू के शरजील इमाम ने भारत से असम को अलग करने का भाषण दिया था। इस भाषण के वीडियो कई राज्यों की पुलिस के हाथ भी लग गए। असम, अरुणाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने देशद्रोह के मामले दर्ज कर शरजील की तलाश शुरू कर दी।

Latest