newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shashi Tharoor B’Day: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर सुनंदा पुष्कर के प्यार में हो गए थे लट्टू, पहली मुलाकात में दे बैठे थे दिल

Shashi Tharoor B’Day: थरूर ने कुल तीन शादियां कीं, सुनंदा पुष्कर उनकी तीसरी पत्नी थीं। हालांकि, सुनंदा अब इस दुनिया में नहीं है। बता दें, थरूर और सुनंदा की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थी। पहली बार दोनों 2008 में दिल्ली के ‘इंपीरियल’ होटल में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले थे

नई दिल्ली। अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले पॉलिटिशियन शशि थरूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 9 मार्च, 1956 को लंदन में लिली के मलयाली नायर परिवार और केरल के पलक्कड़ के चंद्रन थरूर में हुआ था। थरूर ने कुल तीन शादियां कीं, सुनंदा पुष्कर उनकी तीसरी पत्नी थीं। हालांकि, सुनंदा अब इस दुनिया में नहीं है। बता दें, थरूर और सुनंदा की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थी। पहली बार दोनों 2008 में दिल्ली के ‘इंपीरियल’ होटल में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले थे, इसके बाद 22 अगस्त, 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। सुनंदा एक संस्था से जुड़ी हुई थीं, थरूर जिसके संरक्षक थे। हालांकि इससे पहले दोनों एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे। कहा जाता है कि पहली ही नजर में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

इसके बाद उनकी दूसरी मुलाकात दुबई में हुई। सुनंदा उस समय दुबई में ही रहती थीं। दोनों ने कई विषयों पर ढ़ेर सारी बातें की और एक-दूसरे से काफी प्रभावित हो गए। यहां से दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। थरूर ने सुनंदा को सबसे पहले अपने सरकारी बंगले में प्रपोज किया। इसके बाद 2010 में ‘कसौली’ में प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने आपस में सगाई कर ली।

Shashi Tharoor

2 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 22 अगस्त 2010 उन्होंने शादी कर ली। थरूर की ये तीसरी शादी थी। उन्होंने सबसे पहले ‘तिलोत्तमा मुखर्जी’ से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कनाडा की ‘क्रिस्टा जाइल्स’ से शादी रचाई। थरूर की दूसरी पत्नी से उनके दो बेटे हैं। सुनंदा पुष्कर उनकी तीसरी पत्नी थीं।