newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टल गया बड़ा हादसा!

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सीएमओ ने बताया कि, मनावर से धार जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण मनावर में आपात लैंडिंग की गयी। वह अब सड़क मार्ग से धार जा रहे हैं।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बड़ा हादसा होने बच गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। तकनीकी खराबी के चलते उनके चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज मनावर से धार जा रहे थे। लेकिन उसी दरमियान किसी तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग की गई है। जिसके बाद अब उन्हें सड़क मार्ग के जरिए ले जाया जा रहा है। बता दें कि धार में सीएम चौहान एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।

लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनका हेलीकाप्टर उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी आ गई। फिर पायलट ने चतुराई से हेलीकाप्टर की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वहीं हेलीकाप्टर में सवार सीएम शिवराज सिंह समेत सभी महफूज है। मध्य प्रदेश सीएमओ ने बताया कि, मनावर से धार जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण मनावर में आपात लैंडिंग की गयी। वह अब सड़क मार्ग से धार जा रहे हैं।”

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नेपाल विमान हादसा पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”