newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ‘आप’ में शामिल

मटिया महल से पांच बार विधायक रहे शोएब इकबाल गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली। मटिया महल से पांच बार विधायक रहे शोएब इकबाल गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक महीने से भी कम का समय है।

Shoeb Ikbal

इकबाल, कांग्रेस के एमसीडी पार्षदों आले मोहम्मद इकबाल व सुल्ताना आबाद के साथ आप में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (2003 व 2008) रहे इकबाल 1993,1998,2003, 2008 व 2013 में विधायक रहे हैं।

Arvind Kejriwal PC

2015 विधानसभा चुनावों में इकबाल को आप के आसिम अहमद खान ने हराया। वह जनता दल व कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। राजधानी में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का मुकाबला एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।