newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सामाजिक उद्यमी संजय शेरपुरिया की जल प्रबंधन पर पुस्तक का झारखंड के राज्यपाल ने किया विमोचन, जल संचय को लेकर हुई बातचीत

Jharkhand : इस समारोह में पद्मश्री राम बहादुर राय ने कहा कि, पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जन्म जयंती पर जल विषयक परिसंवाद इसलिए रखा गया है कि, जब चंद्रशेखर ने भारत भ्रमण किया था। तब उनके पास मुख्य पांच मुद्दे थे और वो पांच मुद्दों में एक मुद्दा जल था। रामबहादुर राय ने आगे कहा कि उनके साथ निजी बात करते हुए एक बार चन्द्रशेखर जी ने कहा था कि, यमुना सफाई के नाम पर हजारों करोड़ के खर्च पर दिल्ली वालों को सरकार से हिसाब मांगना चाहिए, क्योंकि यह काम कहीं पर भी दिख नहीं रहाl

आज दिल्ली के इन्डिया इंटरनेशनल सेंटर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म जयंती पर जी-20 के संलग्न कार्यक्रम “स्वच्छ एवं सुरक्षित जल” के विषय पर एक परिसंवाद का आयोजन नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र और युवा भारती ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई लोगों ने हिस्सा लियाl कार्यक्रम में सामाजिक उद्यमी डॉ संजय शेरपुरिया की संपादित पुस्तक “जल प्रबंधन-जल संचय में जन भागीदारी” का विमोचन हुआ।

अपने पुस्तक के विमोचन होने के बाद डॉ. शेरपुरिया ने जल के संयमित प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सौराष्ट्र और कच्छ के विस्तारों में जहां पर पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं था। वहां छोटे छोटे चेक डेम का जन भागीदारी से निर्माण करके सारे गुजरात के पानी की समस्या का समाधान किया। तब से लेकर आज तक वो खुद डॉ. शेरपुरिया भी इस कार्य में सहभागी रहे, उन्होंने अगर हमारे देश में भी जल को राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर वाटर ग्रीड का निर्माण किया जाए तो आने वाले सालो में देश में होने वाली जल की समस्या का निवारण किया जा सकता है। यह कार्य सिर्फ जन भागीदारी के माध्यम से ही हो सकता है।

इस समारोह में पद्मश्री राम बहादुर राय ने कहा कि, पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जन्म जयंती पर जल विषयक परिसंवाद इसलिए रखा गया है कि, जब चंद्रशेखर ने भारत भ्रमण किया था। तब उनके पास मुख्य पांच मुद्दे थे और वो पांच मुद्दों में एक मुद्दा जल था। रामबहादुर राय ने आगे कहा कि उनके साथ निजी बात करते हुए एक बार चन्द्रशेखर जी ने कहा था कि, यमुना सफाई के नाम पर हजारों करोड़ के खर्च पर दिल्ली वालों को सरकार से हिसाब मांगना चाहिए, क्योंकि यह काम कहीं पर भी दिख नहीं रहा

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सदैव राज काज के पक्ष से हटकर लोगों के काम करने का लक्ष्य खुद के लिए रखा था l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जन्म जयंती पर आयोजित जी-20 संलग्न जल परिसंवाद आयोजन की प्रशंसा किया, एसपीडब्ल्यूडी के निर्देशक गौतम दास ने कहा कि पानी पर किसी व्यक्ति या राज्य का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पानी के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में इतने सारे लोगों ने भाग लिया। यह बेहद हर्ष की बात है l आयोजक के तौर पर जसीम मोहम्मद ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालने के साथ ही कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया