newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तो लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ जो बर्बरता की गई वह पाकिस्तान के करीबी जनरल किलिंग के इशारों पर हुआ

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले करीब 2 महीने से तनाव का माहौल बना हुआ है। गलवान घाटी में भारत और चीन में हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शदीह हो गए। जिसके बाद हालात और बिगड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने ते ये सब कुछ जनरल शू किलिंग के इशारों पर हुआ है।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले करीब 2 महीने से तनाव का माहौल बना हुआ है। गलवान घाटी में भारत और चीन में हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शदीह हो गए। जिसके बाद हालात और बिगड़ गए हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी कोई नई बात नहीं है।

India-China-relations

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेना के बीच झड़प होती रहती है। लेकिन हर बार बातचीत के बाद मामला शांत हो जाता था। लेकिन इस बार इस झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। मीडिया रिपोर्ट की माने ते ये सब कुछ जनरल शू किलिंग के इशारों पर हुआ है। जो पाकिस्तान के काफी करीब हैं।

जनरल शू किलिंग

जनरल शू किलिंग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के नंबर दो जनरल हैं। उन्हें चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिनपिंग के चीन की सत्ता संभालने के बाद से किलिंग का तेजी से प्रमोशन हुआ है। किलिंग चीनी सेना के सबसे ज्यादा अनुभवी जनरलों में से एक हैं। 5 जून को शू किलिंग को पश्चिमी थिएटर कमांड की सेना का हेड बनाया गया और इसके बाद ही गलवान घाटी में हिंसा देखने को मिली। वो PLA के पांच थिएटर कमांड में चार की जिम्मेदारी वो संभाल चुके हैं।

किलिंग का पाकिस्तानी रिश्ता

जनरल किलिंग को लद्दाख सीमा विवाद सौंपने की सबसे बड़ी वजह है पाकिस्तान। पिछले साल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के 20 दिनों बाद ही किलिंग ने पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तानी जनरल बाजवा खुद किलिंग को रिसीव करने आए थे। उनका भव्य स्वागत हुआ था। इस दौरान पाकिस्तानी और चीनी सेना में कई अहम समझौते भी हुए थे। जनरल किलिंग ने पाकिस्तानी नेवी के हेडक्वार्टर का दौरा किया जहां उनको ऐसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जैसे खुद चीन के राष्ट्रपति आए हों। उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात की थी।