newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘Rashtrapatni’ Row: सोनिया के खास अधीर रंजन ने किया महामहिम का अपमान, भड़की स्मृति ईरानी ने लोकसभा में दिखाया रौद्र रूप

Rashtrapatni Row: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान स्मृति ईरानी का अलग ही रूप नजर आया। ईरानी का कांग्रेस नेता के बयान को लेकर रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार किसी एक गरीब आदिवासी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को लेकर विवादों में फंस गए है। अधीर रंजन ने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी कर डाली। उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित कर दिया। उनकी ये भड़ास तब निकली जब ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अधीर रंजन पर भाजपा भड़क गई। संसद को दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में सोनिया गांधी के करीबी नेता को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक भाजपा के दिग्गज नेता अधीर रंजन पर जमकर निशाना साध रहे है। साथ ही पार्टी ने उनसे माफी की मांग भी की है।  हालांकि विवाद को बढ़ता हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अब माफी मांग ली है।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान स्मृति ईरानी का अलग ही रूप नजर आया। ईरानी का कांग्रेस नेता के बयान को लेकर रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार किसी एक गरीब आदिवासी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रपति बनते ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बनी। कांग्रेस के पुरूष नेताओं ने द्रौपद्री मुर्मू को कठपुतली कहा। कल कांग्रेस के नेता सदन ने देश की राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित कर उनका अपमान किया। कांग्रेस पार्टी एक आदिवासी महिला का सम्मान नहीं पचा पा रही है। कांग्रेस पार्टी गरीब परिवार की बेटी देश की राष्ट्रपति बने। इसको पचा नहीं पा रही है।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी के उपनेता को उस कृत्य पर एक पत्रकार ने टोकते हुए कहा कि आप देश की महामहिम का अपमान कर रहे है। लेकिन तब भी अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू का अपमान करते हुए अपना बयान वापस नहीं लिया।इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सोनिया गांधी से मांफी मांगने की भी मांग की।

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अधीर रंजन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।”