newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सपा नेताओं की गुंडई पर सख़्त सरकार, डिप्टी एसपी के साथ अभद्रता करना सपा नेताओं को पड़ा भारी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले अनिरुद्ध सिंह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले हैं। साल  2001 में उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी ज्वॉइन की और सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए। पहली पोस्टिंग वाराणसी, उसके बाद जौनपुर,चंदौली समित अन्य कई जिलों में नौकरी की। 2007 में अनिरुद्ध सिंह ने उत्तर प्रदेश के खूंखार और एक लाख के इनामी नक्सली संजय कोल का एनकाउंटर किया था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव के मद्देनजर राजनीति चरम पर है। रविवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस झड़प में सपा विधायक मर्यादा की सीमाओं का बिना ख्याल रखते हुए डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई तक कर दी। इस के बाद अब सपा नेताओं को सबक सिखाने के लिए केस दर्ज कर दिया गया है। आइये इस पूरे प्रकरण को समझते हैं और जानते हैं कि आखिर कौन हैं डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह?

chandauli Police

दरअसल रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली दौरे पर थे। इसी दौरान सपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने लगे। उनका कहना था कि वे मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सरकार विरोधी नारे करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इसी दौरान सपा के कार्यकर्त्ता उग्र हो गये तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया।

हालांकि इसके बाद सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई की। डिप्टी एसपी का सिर पकड़कर सपा विधायक ने अपने सिर से मारने की कोशिश की। इसके बाद डिप्टी एसपी ने उन्हें झटककर आगे चले गये। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायक पर कार्रवाई की मांग होने लगी। खबर सामने आ रही हैं कि सपा विधायक समेत सपा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हो गया है और कानूनन कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 353, 341, और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

samajwadi party

कौन हैं डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले अनिरुद्ध सिंह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले हैं। साल  2001 में उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी ज्वॉइन की और सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए। पहली पोस्टिंग वाराणसी, उसके बाद जौनपुर,चंदौली समित अन्य कई जिलों में नौकरी की। 2007 में अनिरुद्ध सिंह ने उत्तर प्रदेश के खूंखार और एक लाख के इनामी नक्सली संजय कोल का एनकाउंटर किया था। इसके बाद अनिरुद्ध सिंह ने और कई एनकाउंटर किए। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में अनिरुद्ध सिंह प्रसिद्द हो गये। एनकाउंटर के बाद 2010 में अनिरुद्ध सिंह को आउट आफ टर्न प्रमोशन मिला और इंस्पेक्टर बनाए गये। 2019 में अनिरुद्ध सिंह को प्रमोशन मिला और यह डिप्टी एसपी हो गए। डिप्टी एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग वाराणसी में थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका ट्रांसफर बदायूं हो गया।


बदायूं में अनिरुद्ध सिंह अपनी सर्विस के साथ ही साथ सामजिक कार्यों के जरिए अपराध कर रहे लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा और अपनी एक और पहचान बनाई। हाल ही में, अनिरुद्ध सिंह का ट्रान्सफर चंदौली हुआ और सकलडीहा सर्किल की कमान उन्हें हाथों में दी गई थी, जहां सपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई।