newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, कर्नाटक के धारवाड़ में बनाया गया निशाना

Stone Pelting At Vande Bharat: लेकिन पत्थराव करने वाले शख्स कौन थे इसकी पहचान नहीं हो पाई है। मगर रेलवे ने घटना को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले एक जुलाई को कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेन पर हमला हुआ था। इस घटना में ट्रेन का एक डिब्बा (सी4 कोच) की खिड़की को नुकसान पहुंचा था। 

नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए लगातार नए-नए सुविधाएं दे रही है। वहीं कुछ उपद्रवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया जा रहा है। बीते कई महीनों में अलग-अलग राज्यों में पटरी पर दौड़ रही इस मेक इन इंडिया ट्रेन को उपद्रवी लगातार नुकसान पहुंचने का काम कर रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरु से धारवाड़ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को फिर से नुकसान पहुंचाया गया है। इंडियन रेलवे ने खुद इसकी जानकारी दी है। रेलवे के मुताबिक आज सुबह 8.40 पर कुछ अज्ञात लोगों ने बेंगलुरु से धारवाड़ चलने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पर पत्थराव किया है। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस पत्थरबाजी में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई हैं।

Vande bharat express

लेकिन पत्थराव करने वाले शख्स कौन थे इसकी पहचान नहीं हो पाई है। मगर रेलवे ने घटना को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले एक जुलाई को कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेन पर हमला हुआ था। इस घटना में ट्रेन का एक डिब्बा (सी4 कोच) की खिड़की को नुकसान पहुंचा था। शीश बाहर से चटका था। जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 20661 (बेंगलुरु-धारवाड़) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सुबह 08.40 बजे कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद और कर्नाटक में कदुर-बिरूर खंड के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया है।

modi vande bharat express

26 जून को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी-

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल से बेंगलुरु-धारवाड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन देशवासियों को समर्पित की थी। पीएम मोदी ने एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।