
नई दिल्ली। बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी खुद को पटरी में लाने की कोशिश में लग गई है। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कुछ बड़ा फेरबदल कर सकती है। इसी क्रम में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है। पार्टी को 2024 में से पहले किस तरह से मजबूत किया जाए। इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पंजाब से कांंग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पार्टी को झटका दे दिया है। खबर है कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने आज फेसबुक पर लाइव होकर अपने मन की बात कही। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की।
उन्होंने फेसबुक के जरिए अपनी मन की बात रखते हुए कांग्रेस को खूब खरी-खरी भी सुनाई है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व पर भी जोरदार प्रहार किया है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने सुनील जाखड़ पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया था।
“…Good luck and goodbye Congress…” says former Punjab Congress chief Sunil Jakhar in a Facebook live as he quits the party. pic.twitter.com/ABk8lKSN7W
— ANI (@ANI) May 14, 2022
हैरान करने वाली बात ये है कि एक तरफ जहां कांग्रेस का राजस्थान के उदयपुर में चिंतिन शिविर चल रहा है और पार्टी उसमें व्यस्त नजर आ रही है। उधर सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये एक चिंता का विषय बन गया है।
‘Dil ki Bat’
https://t.co/JfJqcPP2SA— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) May 14, 2022
बता दें कि सुनील जाखड़ ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस पार्टी का नाम भी हटा दिया है। जिसके बाद उनका कांग्रेस को अलविदा कहने का अनुमान लगाया जा रहा था। जो कि अब सच साबित हो गया है।
गौरतलब है कि सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। बता दें कि सुनील जाखड़ की गिनती पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी और एक वक्त में वह सीएम पद के दावेदार भी थे।