newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Local Circles Survey: PM मोदी के दूसरे कार्यकाल से खुश लोगों की संख्या बढ़ी, ‘लोकल सर्किल्स सर्वे’ में इन मुद्दों पर भी सरकार की पीठ ठोकी

सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार के इस कार्यकाल को अच्छा बताया है। 33 फीसदी ने कहा कि सरकार ने उम्मीद से ज्यादा काम किया है। इस सर्वे से ये भी पता चला कि साल 2020 में जहां 62 फीसदी लोग सरकार के काम से संतुष्ट थे। वहीं, 2021 में ये गिरकर 51 फीसदी हो गया था, लेकिन 2022 में अब तक सरकार के कामकाज से 67 फीसदी लोग संतुष्ट हैं।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल को 3 साल हो गए हैं। ये मोदी की दूसरी सरकार है। 2014 में वो पहली बार पीएम बने थे। तबसे लेकर 8 साल में मोदी की सरकार को तमाम चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है। कोरोना महामारी से लेकर रूस-यूक्रेन जंग ने दुनियाभर की निगाह भारत की ओर टिकाए रखी है। ऐसे में ‘लोकल सर्किल्स’ की ओर से कराए गए एक सर्वे ने मोदी सरकार के बारे में लोगों की राय जानी है। इस राय के मुताबिक मोदी सरकार से लोग आमतौर पर बहुत खुश हैं। 6 मार्च तक हुए सर्वे के मुताबिक 75 फीसदी लोग मोदी सरकार के इस कार्यकाल से संतुष्ट हैं।

PM Modi Address

सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार के इस कार्यकाल को अच्छा बताया है। 33 फीसदी ने कहा कि सरकार ने उम्मीद से ज्यादा काम किया है। इस सर्वे से ये भी पता चला कि साल 2020 में जहां 62 फीसदी लोग सरकार के काम से संतुष्ट थे। वहीं, 2021 में ये गिरकर 51 फीसदी हो गया था, लेकिन 2022 में अब तक सरकार के कामकाज से 67 फीसदी लोग संतुष्ट हैं। लोग ये भी मानते हैं कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। 62 फीसदी लोगों ने सरकार के काम को बहुत बेहतर बताया। कोरोना के दौरान अर्थव्यवस्था संभालने के बारे में पूछे गए सवाल पर 52 फीसदी ने मोदी सरकार के पक्ष में नंबर दिए। जबकि, 13 फीसदी ने प्रभावी नहीं माना।

कोरोना वैक्सीन के मामले में उठाए गए कदमों की 70 फीसदी लोगों ने तारीफ की। जबकि, रूस और यूक्रेन की जंग के दौरान उठाए गए मोदी के कदमों से 62 फीसदी लोग खुश दिखे। कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के काम की 58 फीसदी ने सराहना की। हालांकि, महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर लोगों की राय मोदी सरकार के साथ नहीं दिखी। ये पूछने पर कि क्या बीते तीन साल में जरूरी चीजों की कीमतें गिरी हैं, 73 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। वहीं, 47 फीसदी लोगों ने कहा कि बेरोजगारी कम करने में सरकार नाकाम है। प्रदूषण कम करने के मामले में भी मोदी सरकार के काम से ज्यादा लोग संतुष्ट नहीं दिखे। 44 फीसदी ने इस मामले में नकारात्मक राय दी। जबकि, 42 फीसदी ने हां में जवाब दिया।