newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सुसाइड केस: संजय राउत ने उठाए कई सवाल, कहा- एक्टर के अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं थे…

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में शिवसेना के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए है। इस मामले में उन्होंने एक लेख लिखा है जिसमें सुशांत और उनके पिता के संबंधों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में शिवसेना के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए है। इस मामले में उन्होंने एक लेख लिखा है जिसमें कई सवाल उठाए गए हैं। शिवसेना का मुखपत्र समाना में लिखे इस कॉमल में संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह के संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं।

sanjay raut sushant

उन्होंने पूछा है कि सुशांत कितनी बार अपने पिता से मिलने घर जाते थे? इसके अलावा संजय राउत ने अपने कॉलम में सुशांत के पिता केके सिंह की दूसरी शादी को लेकर दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि केके सिंह की दूसरी शादी सुशांत को मजूंर नहीं थी। सुशांत कितने बार अपने घर पिता से मिलने जाते थे?

sanjay sushnat

वहीं, आदित्य ठाकरे के मुद्दे पर उन्होंने लिखा, ”डिनो मोरिया के घर पर हुई कथित पार्टी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को जोड़ा जा रहा है। मोरिया और कुछ लोग आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं। अगर मित्रता की वजह से आदित्य को निशाना बनाया जा रहा है, तो यह गलत है।” इसके साथ ही उन्होंने इसे साजिश बताते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पटकथा पहले से ही लिखी गई थी। परदे के पीछे जो हुआ, वो महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश है।