newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: समर्थकों की नारेबाजी के बीच गहलोत कैबिनेट में फेरबदल, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

Rajasthan: राजस्थान की राजनीति का आज बड़ा दिन है। यहां कैबिनेट का पुनर्गठन हो रहा है। जिसे लेकर जयपुर के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है।

नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति का आज बड़ा दिन है। यहां कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ। जिसे लेकर जयपुर के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहें। इस समारोह में 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि जो कमी थी वो दूर हो गई हैं और सबकुछ ठीक हो गया है, पूरी पार्टी एक है।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र गुड्डा और ज़ाहिदा खान ने राजस्थान के राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।

विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मा​लविया, रामलाल जाट और महेश जोशी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

नए मंत्रियों को दी सीएम गहलोत ने बधाई

राजस्थान में नए मंत्रीमंडल के गठन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘आज राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं। पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।’