newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: दरभंगा में महिला को तालिबानी सजा, चेहरे पर पोती कालिख और चूना, वीडियो हो रहा वायरल

Bihar: देश आगे बढ़ रहा है तो लोगों की मानसिकता क्यों आगे नहीं बढ़ रही। कुछ ऐसा ही सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला बिहार से सामने आया है। जहां एक महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। महिला के न सिर बाल काटकर उसे सरेआम घुमाया गया बल्कि उसके आधे चेहरे को काले और बाकि चेहरे को सफेद रंग से रंगकर मानवता को तार-तार कर दिया।

नई दिल्ली। भारत को अनेकता में एकता वाला देश कहा जाता है। क्योंकि यहां अनेकों धर्म के लोग मिल-जुलकर प्यार से रहते हैं। हर त्योहार, हर खुशी को मिलकर मनाते हैं। अनेकों धर्म-जाति और संस्कृति से जुड़े हमारे देश की दुनियां में सराहना की जाती है लेकिन कई बार देश में कुछ ऐसे मामले सुनने को मिल जाते हैं जो ये सोचने को मजबूर कर देता है कि आखिर ये हो क्या रहा है। देश आगे बढ़ रहा है तो लोगों की मानसिकता क्यों आगे नहीं बढ़ रही। कुछ ऐसा ही सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला बिहार से सामने आया है। जहां एक महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। महिला के न सिर बाल काटकर उसे सरेआम घुमाया गया बल्कि उसके आधे चेहरे को काले और बाकि चेहरे को सफेद रंग से रंगकर मानवता को तार-तार कर दिया।

bihar...

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है 25 से 30 साल उम्र की महिला के साथ लोगों द्वारा बर्बता की जा रही है। महिला के चेहरे को काले और सफेद रंग से रंगा गया है। कहा जा रहा है ये पूरा मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के पागाही झंझरा पंचायत के छपकाही गांव का है। ये घटना एक दिन पुरानी है। कहा जा रहा है जिस महिला के साथ ये सब किया जा रहा है उस महिला पर चरित्र हीनता का आरोप लगाया गया है। फिलहाल महिला लापता है।

बताया ये भी जा रहा है कि महिला को पूरे गांव में सरेआम बेइज्जत करने के बाद गांव की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया था। हालांकि यहां हैरानी की बात ये है कि दरभंगा पुलिस इतनी बड़ी वारदात से अब तक अनजान है। अब तक इस मामले को लेकर पुलिस में किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।