newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तमिलनाडु : 2 जिला कलेक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के कोयम्बटूर और कांचीपुरम के जिला कलेक्टर कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेन्नई। तमिलनाडु के कोयम्बटूर और कांचीपुरम के जिला कलेक्टर कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोयम्बटूर के कलेक्टर के. राजमणि और कांचीपुरम के कलेक्टर पी. पोन्नियाह को बुधवार को स्वैब सैंपल टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है। तमिलनाडु में यह पहली बार है, जब जिला कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में इससे पहले तीन मंत्री और कई अन्य विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

corona

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1,51,820 तक पहुंच गई है, जिनमें से 1,02,310 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस आ चुके हैं। वहीं 47,343 लोगों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 2,167 लोगों की मृत्यु इस घातक वायरस के कारण हो चुकी है।

corona

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 9.86 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 लाख 12 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के 9 लाख 68 हजार 876 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं और 6 लाख 12 हजार 815 लोग स्वस्थ हो गए हैं वहीं 24 हजार 915 लोगों की मौत हो इस वायरस के कारण हो चुकी है