newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Metro Viral VIDEO: ‘बदलते जमाने की बदलती दिल्ली मेट्रो’, हेयर स्ट्रेटन करते दिखी लड़की, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Delhi Metro Viral VIDEO: सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुमन गुप्ता नाम की यूजर ने लिखा, कैमरा तैयार रखिएगा बहुत कुछ देखना बाकी है अभी..। एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसे ही थोड़ी न कांड होते हैं दिल्ली में वजह यही लोग हैं बस शिकार कोई गरीब हो जाती है।”

नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। मेट्रो के अंदर से कई तरह से वीडियो देखने को मिले है। कभी मास्टबेट तो कभी लड़के-लड़की को किस करते हुए तो कभी अजीबो गरीब ड्रेस की वजह से मेट्रो चर्चा में बनी है। राजधानी दिल्ली की अधिकांश जनता इधर से उधर जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करती है। लेकिन बीते कुछ दिनों में आम आदमी का फैमिली संग मेट्रो में सफर करना मुश्किल कर दिया है। वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने कड़ी चेतावनी भी जारी की है। मगर इसके बावजूद भी कुछ लोग रील और अपने आपको चर्चा में लाने के लिए उटपटंग हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी बीच अब दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की मेट्रो को ब्यूटी पॉर्लर की तरह इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही है।

DELHI METRO

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो में अपने बाल को सीधा करने के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर रही है। वो बिजली सॉकेट में स्ट्रेटनर को लगाकर अपने हेयर स्ट्रेट करते हुए दिख रही है। इस दौरान उसके आस-पास कई लोग मौजूद होते है। लड़की की इस हरकत को देख हर कोई दंग रह गया। वीडियो देखकर पता चलता है कि लड़की डीएमआरसी की कड़ी हिदायत को किस तरह से दरकिनार कर रही है। इस दौरान पास में खड़ा कोई शख्स इस वीडियो को अपने मोबाइल पर कैप्चर कर लेता है। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उधर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुमन गुप्ता नाम की यूजर ने लिखा, कैमरा तैयार रखिएगा बहुत कुछ देखना बाकी है अभी..। एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसे ही थोड़ी न कांड होते हैं दिल्ली में वजह यही लोग हैं बस शिकार कोई गरीब हो जाती है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ये लोग मेट्रो में नहा भी सकते हैं। हिमांशी अंकित नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, नया भारत है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, बदलते जमाने की बदलती दिल्ली मेट्रो..गजब।

बता दें कि इससे पहले मेट्रो से कई वीडियो सामने आ चुके है। कई लड़कियां रील बनाते हुए नजर आ चुकी है। जिसमें पोल डांस, बिकनी गर्ल जैसी घटनाए सामने आ चुकी है। इसके बाद डीएमआरसी ने कड़ी चेतावनी भी जारी की थी।