newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

संसदीय गतिविधियों से अवगत कराने के लिए लॉन्च हुआ ये एप, जानें इसकी खासियत

इस एप में आपको जहां संसद की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी, तो वहीं दूसरी तरफ आपको 1947 से लेकर आगामी 2022 तक के बजट के बारे में जानकारी मिल पाएगी। वर्तमान में यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। आप चाहे तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। कल तक महज टीवी चैनलों की स्क्रीन की परिधि तक ही सीमित रहने वाली संसदीय गतिविधियों की जानकारी अब आप अपने मोबाइल फोन से भी प्राप्त कर पाएंगे। अब आपके जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि वो कैसे, तो वो ऐसे कि आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और वहां से आपको ‘डिजिटल संसद एप’ को डाउनलोड करना होगा, जो कि आपको संसद से जुड़ी हर गतिविधियों से रूबरू कराने में अहम किरदार निभाएगा। दरअसल, समय की रेखाओं के अधीन प्रसारित होने वाली संसदीय गतिविधियों की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी, जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ उक्त एप लॉन्च किया गया है।

इस एप में आपको जहां संसद की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी, तो वहीं दूसरी तरफ आपको 1947 से लेकर आगामी 2022 तक के बजट के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

वर्तमान में यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। आप चाहे तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस एप के लॉन्च होने की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, गणतंत्र की 73 वर्ष की यात्रा के दौरान हमारी संसदीय व्यवस्थाएं निरंतर समृद्ध हुई हैं। हमारी संप्रभु संसद ने नागरिकों को विधायी व्यवस्था से जोड़ने के लिए अनेक पहल की हैं।

टीवी पर सदन के लाइव प्रसारण से लेकर आज ‘डिजिटल संसद’ ऐप इसी दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि,  डिजिटल संसद’ ऐप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, सदनों के प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी, सदन पटल पर रखे जाने वाले पत्र के साथ 1947 से अब तक बजट पर हुई चर्चाएं भी उपलब्ध हैं।
om birla
बता दें कि आगामी 1 फरवरी  को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने जा रही हैं जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बजट के जरिए समाज के किस तबके को क्या सौगात मिलती है।