newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: समाजवादी पार्टी के इस कद्दावर नेता का हुआ निधन, लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

UP: समाजवादी पार्टी के  कद्दावर नेता का अहमद हसन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है अहमद हसन लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। 

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता का अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है अहमद हसन लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अहमद हसन ने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांसे लीं। बताया जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अहमद हसन  मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वो राज्य पुलिस सेवा और प्रोन्नत हो कर भारतीय पुलिस सेवा में रहे हैं।

ehmad hasan...

आपको बता दें, समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन 88 वर्ष के थे। अहमद हसन को सपा के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। समाजवादी पार्टी की सरकार में अहमद हसनस्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। अहमद हसन अंबेडकरनगर के जलालपुर के मूल निवासी थे। एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर रिटायर होने के बाद हसन ने सपा से राजनीति शुरू की थी।

वहीं, अब विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।