newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttrakhand: तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, देखिए किस-किसको मिली जगह

Uttrakhand:तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल में सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चौपाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली। उत्तराखंड मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद गढ़वाल से भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही भाजपा ने आज प्रदेश के नए पार्टी अध्यक्ष की भा घोषणा कर दी है। ऐसे में आज उत्तराखंड में नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। इसमें 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

tirath singh rawat

तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल में सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चौपाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।


वहीं रेखा आर्य, धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।


संवैधानिक प्रावधानों की मानें तो उत्तराखंड मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में तीन मंत्री पद खाली पड़े थे। लेकिन इस नई सरकार में सभी पदों को भरा जा चुका है। इससे पहले आज ही त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में राज्य मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा प्रमुख बनाया गया है।

सीएम के बाद भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक को कमान

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता मदन कौशिक को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत देख रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की जानकारी दी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद से यह दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

BJP Letter

माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बेहतर तालमेल के लिए भाजपा ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होने की कवायद चल रही है।