newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tirupati Tirumala Temple : दुनिया के सबसे अमीर मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पास है 10.3 टन सोना, 16 हज़ार करोड़ बैंक में जमा

Tirupati Temple : दुनिया का सबसे अमीर मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ही है। जो भक्तों के द्वारा दिए जाने वाले दान से इतना अमीर बना है। मंदिर के पास अलग-अलग जगहों में 7 हज़ार 123 एकड़ में फैली हुई टोटल 960 प्रॉपर्टी है। मंदिर में चांदी, सोना से लेकर हीरे, जवाहरात और कीमती पत्थर के साथ-साथ शेयर और प्रॉपर्टी दान दी जाती है

तिरुपति। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को दुनिया के सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंदिरों में एक माना जाता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने पहली बार मंदिर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी सार्वजानिक की है। मंदिर के पास 10.3 टन सोना है और 15,938 करोड़ कैश बैंक में जमा है। तिरुमाला तिरुपति मंदिर की संपत्ति 2.26 लाख करोड़ की है। आपको बता दें कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्टी अधिकारी ने बताया कि 2019 में कई बैंकों में मंदिर का 13,025 करोड़ रुपए जमा था, जो अब बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है। पिछले तीन साल में मंदिर की नगदी में 2900 करोड़ की वृद्धि हुई है. ट्रस्ट के पास 2019 में 7.3 टन सोना था जो अब बढ़कर 10.3 यानी तीन सालों में 2.9 टन बढ़ा है।

7 हजार एकड़ में फैली है मंदिर की प्रॉपर्टी
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे अमीर मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ही है। जो भक्तों के द्वारा दिए जाने वाले दान से इतना अमीर बना है। मंदिर के पास अलग-अलग जगहों में 7 हज़ार 123 एकड़ में फैली हुई टोटल 960 प्रॉपर्टी है। मंदिर में चांदी, सोना से लेकर हीरे, जवाहरात और कीमती पत्थर के साथ-साथ शेयर और प्रॉपर्टी दान दी जाती है।

क्या है तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर
अगर तिरुपति देवस्थानम मंदिर की बात करें तो इसके बारे कहा जाता है कि यह मेरूपर्वत के सप्त शिखरों पर बना हुआ है, जहां 7 चोटियां शेषनाग के सात फनों का प्रतीक हैं। इन्हे शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषटाद्रि, नारायणाद्रि और व्यंकटाद्रि कहा कहा जाता है। व्यंकटाद्रि नाम की चोटी पर भगवान विष्णु विराजित हैं और इसी वजह से उन्हें व्यंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि श्रीरामानुजाचार्य जी लगभग डेढ़ सौ साल तक जीवित रहे और उन्होंने सारी उम्र भगवान विष्णु की सेवा की, जिसके फलस्वरूप यहीं पर भगवान ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तिरुपति मंदिर में भक्तों जाकर लाखों करोड़ों का दान कर देते हैं इसीलिए यह मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है।