newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से यूपी में कांग्रेस को होगा फायदा?, इस चैनल के सर्वे ने दिया इस सवाल का जवाब!

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा से होकर निकली। इन 16 जिलों में लोकसभा की 26 सीटें हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आगे रखकर पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हाल ही में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। इससे पहले राहुल गांधी ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी से भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली। यूपी में 26 लोकसभा सीटों से होकर राहुल गांधी ने यात्रा निकाली। क्या यूपी में कांग्रेस को राहुल गांधी की इस यात्रा से फायदा होने जा रहा है? इस सवाल का जवाब तो 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष चैनल के सर्वे में क्या नतीजा आ रहा है, ये आपको बताते हैं।

पहले जानिए कि यूपी के किन लोकसभा क्षेत्रों से होकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा से होकर निकली। इन 16 जिलों में लोकसभा की 26 सीटें हैं। टीवी9 भारतवर्ष ने जो सर्वे कराया है, उसके मुताबिक राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिलने जा रहा है। न्यूज चैनल के सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद भी यूपी में सिर्फ रायबरेली सीट ही कांग्रेस जीत सकती है। यहां तक कि फिर कांग्रेस के हाथ से अमेठी सीट निकलने तक का अनुमान इस सर्वे में लगाया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और उसके बाद 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे, तो कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिला था। उल्टे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जिन विधानसभा सीटों से होकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली, उनमें से ज्यादातर में कांग्रेस हार गई थी। अब देखना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा में कितनी सीटों का फायदा होता है। बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को सिर्फ 17 लोकसभा सीटें ही दी हैं।