newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand Tunnel Break: उत्तराखंड में भूस्खलन से सुरंग टूटने की खबर, अंदर फंसे दर्जनों मजदूरों का ये है हाल

उत्तराखंड में जिस इलाके में निर्माण चल रहा है। वहां पहाड़ कच्चे हैं। यानी यहां पत्थर और मिट्टी मिलकर पहाड़ बने हैं। इस वजह से काफी भूस्खलन होता रहता है। इसी इलाके से हर मौसम में यातायात के लिए सड़क बन रही है और इन सड़कों पर इस तरह की सुरंगों का निर्माण पहाड़ों को काटकर किया जा रहा है।

उत्तरकाशी। दीपावली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा होने की खबर है। मीडिया की खबरों के अनुसार शनिवार देर रात उत्तराखंड में एक बन रही सुरंग के टूटने की खबर है। इस सुरंग को उत्तरकाशी जिले के ब्राह्मखाल-यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बनाया जा रहा था। नवयुग नाम की कंपनी इस सुरंग को पहाड़ काटकर बना रही थी। सुरंग को सिलक्यारा से डंडालगांव तक बनाया जा रहा था। मीडिया में आ रही खबर के अनुसार टनल के भीतर दर्जनों मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। उनका रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। इन मजदूरों के पास ऑक्सीजन के सिलेंडर हैं और वे फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भूस्खलन की वजह से सुरंग का हिस्सा टूटने की खबर है। इस बारे में और ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है। देखिए मौके से वीडियो।

उत्तराखंड में जिस इलाके में निर्माण चल रहा है। वहां पहाड़ कच्चे हैं। यानी यहां पत्थर और मिट्टी मिलकर पहाड़ बने हैं। इस वजह से काफी भूस्खलन होता रहता है। इसी इलाके से हर मौसम में यातायात के लिए सड़क बन रही है और इन सड़कों पर इस तरह की सुरंगों का निर्माण पहाड़ों को काटकर किया जा रहा है। ऐसे में टनल बोरिंग मशीनों से पहाड़ का काटते वक्त उसमें भूस्खलन होने की प्रबल आशंका रहती है। ऐसा ही भूस्खलन उत्तरकाशी की इस सुरंग को बनाने के दौरान हुआ बताया जा रहा है। इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलने की संभावना है। इसके बाद ही पता चलेगा कि सुरंग में हादसा किस वजह से हुआ।