Connect with us

देश

Happy Birthday Amit Shah: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 58वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

Happy Birthday Amit Shah: वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सराहनीय कार्य को लेकर तारीफ की। साथ ही पीएम मोदी ने उनके जन्मदिन पर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी आगे लिखते हैं, हमारे देश की प्रगति पर अमित शाह गृह मंत्री के रूप में कई प्रयास भी कर रहे हैं। वह हमारे देश की सेवा में लंबा और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन व्यतीत करें।

Published

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। शाह की शख्सियत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, उस वक्त बीजेपी ने अपना स्वर्णिम दौर देखा। भाजपा को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने का अवसर अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद मिला। 49 साल में अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे जो सबसे कम उम्र में बनने वाले अध्यक्ष थे। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम अलीचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन शाह हैं। अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है और बेटे का नाम जय शाह है जो कि बीसीसीआई के सचिव भी हैं।

AMIT SHAH

पीएम मोदी ने किया विश

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सराहनीय कार्य को लेकर तारीफ की। साथ ही पीएम मोदी ने उनके जन्मदिन पर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी आगे लिखते हैं, हमारे देश की प्रगति पर अमित शाह गृह मंत्री के रूप में कई प्रयास भी कर रहे हैं। वह हमारे देश की सेवा में लंबा और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन व्यतीत करें।

नितिन गडकरी और भूपेन्द्र यादव ने भी किया विश

वहीं अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने ‘जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भूपेन्द्र यादव ने भी अमित शाह को विश किया।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी बधाई-

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement