newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन के बीच केंद्रीय मंत्री शेखावत की पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा है तारीफ

उनका कहना है कि गरीबों के पास भी मॉस्क होने चाहिए, इसलिए उन्होंने यह काम शुरू किया। ये मॉस्क गरीब लोगों के बीच वितरित किए जाते हैं। इसकी निगरानी खुद कंवर करती हैं। नौनन्द हर रोज लगभग 50 से 70 मॉस्क बना लेती हैं। इस काम में घर के दूसरे सदस्यों के अलावा उनके बेटे और बेटियां भी उनकी मदद करती हैं।

जोधपुर (राजस्थान)। देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रही है। संकट की इस घड़ी में कोरोना के खिलाफ युद्ध में हर कोई भारतीय अपना सहयोग दे रहा है। कोई पीएम केयर्स फंड में दान दे रहा है तो कोई गरीबों को भोजन करा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नौनंद कंवर ने लोगों के लिए मास्क बनाने की बीड़ा उठाया है। नौनंद कंवर स्वयं घर पर मास्क बना रही हैं। उन्हें अपने बच्चों का सहयोग भी मिल रहा है। सोशल मीडिया केंद्रीय मंत्री की पत्नी नौनंद कंवर की जमकर तारीफ भी की जा रही है।

Naunand Kanwar

नौनन्द बताती हैं कि उन्हें मॉस्क बनाने की प्रेरणा चेक गणराज्य का एक वीडियो देखकर मिली। जिसमें कहा गया था कि मॉस्क का इस्तेमाल कर लोगों ने इस देश मे कोरोना को फैलने से रोका, जबकि इटली, अमेरिका और जर्मनी में इस बीमारी की स्थिति क्या है, किसी से छिपी नहीं है।


उनका कहना है कि गरीबों के पास भी मॉस्क होने चाहिए, इसलिए उन्होंने यह काम शुरू किया। ये मॉस्क गरीब लोगों के बीच वितरित किए जाते हैं। इसकी निगरानी खुद कंवर करती हैं। नौनन्द हर रोज लगभग 50 से 70 मॉस्क बना लेती हैं। इस काम में घर के दूसरे सदस्यों के अलावा उनके बेटे और बेटियां भी उनकी मदद करती हैं।

Naunand Kanwar

नौनन्द के पति गजेंद्र सिंह शेखावत मंत्री होने के नाते खुद दिन भर अपने क्षेत्र में इस बीमारी की रोकथाम के लिए मॉनिटरिंग करते हैं। राहत सामग्री बांटने के काम में लोगों की मदद करते हैं और खुद लोगों के बीच जन जागरण का काम करते हैं। राजस्थान में कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 154 हो गई है। तीन लोगों को इस बीमारी से निजात मिल चुका है। प्रदेश का भीलवाड़ा शहर अब भी कोरोना पीड़ित लोगों के लिहाज से हॉट स्पॉट बना हुआ है।

Hospital corona virus

देश में करोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अबतक इस बीमारी की जद में 26 सौ से अधिक लोग आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई स्वास्थ्य संगठन बार-बार लोगों से सामाजिक दूरी के साथ-साथ घरों में रहने कह रहे हैं। इस वायरस से बचने के लिए बार-बार लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है।