newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आज से अनलॉक-1 का दूसरा चरण, इन शर्तों के साथ खुलेंगे मंदिर-मॉल-रेस्तरां

आपको बता दें कि 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज़ आज से खुल रहा है। इसमें देशभर में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत होगी।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद सोमवार से देशभर में लॉकडाउन-5 या जिसे अनलॉक-1 का नाम दिया गया है, उसका दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों के साथ-साथ मॉल-रेस्तरां को खोलने की इजाजत होगी। हालांकि इसको लेकर जो पाबंदियां होंगी वो इस तरह होंगी..

Lockdown Unlock

धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए इन बातों का ख्याल रखना होगा…

  • एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी
  • मास्क
  • सैनिटाइज़र
  • आरोग्य सेतु ऐप
  • साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
  • जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगे
  • प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं
  • मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद भी नहीं मिलेगा
  • भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा

Devotees perform rituals on the occasion of Maha Shivratri

रेस्तरां या होटल में लागू होंगे इस तरह के नियम…

  • मास्क
  • सैनिटाइज़र
  • आरोग्य सेतु ऐप
  • साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
  • 50 फीसदी की सीटिंग कैपिसेटी
  • डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल
  • हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना
  • ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर ज़ोर
  • एलिवेटर पर सीमित ही लोग चढ़ पाएंगे
  • पार्किंग में गाड़ियों को सैनिटाइज़ करना जरूरी

Hotel Unlock 1

आपको बता दें कि 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज़ आज से खुल रहा है। इसमें देशभर में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत होगी, लेकिन कई तरह की पाबंदियां होंगी।।