newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election: चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, हाथी का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए 6 विधायक

UP Election: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो गई है। इन चुनावों में सपा ने बसपा और सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बसपा के 6 निलंबित और भाजपा का 1 विधायक ने आज से सपा का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो गई है। इन चुनावों में सपा ने बसपा और सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बसपा के 6 निलंबित और भाजपा का 1 विधायक ने आज से सपा का दामन थाम लिया है। यह सभी विधायक अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश इतना है, जनता इतनी दुखी है कि आने वाले समय में प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

Akhilesh Yadav

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो सपा में आना चाहते हैं। आने वाले समय में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा ने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन आज किसान ये जानना चाहता है कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी। आज सभी जरूरी सामान महंगा हो गया।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि भाजपा के संकल्पपत्र का कोई भी पेज देख लीजिए, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा अधिकतम मूल्य पर धान की खरीद का वादा किया गया था। आज उत्तर प्रदेश का किसान के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगी, लेकिन कहीं भी मेट्रो नहीं बनी। सिर्फ उन्हीं शहरों में मेट्रो का काम हुआ है, जो सपा काल में पास हुए थे।


अपने बयान में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा ने साल 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाकर कूड़े में फेंक दिया था। भाजपा पन्ना प्रभारी तो बनाते है, लेकिन अपने ही बनाए पन्ने को नहीं पढ़े। अखिलेश यादव ने इसके आगे कहा कि सरकार बताए किसानों और खेती के कौन सा अच्छा काम किया है। बुंदेलखण्ड के लोगो ने सबसे ज्यादा भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन जितना ज्यादा भरोसा जनता ने किया, उतना बड़ा धोखा भाजपा ने दिया।