Action: मायावती सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मीट फैक्ट्री और बेटों के खाते किए सीज

किठौर थाने के इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक याकूब की फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने जानना चाहा था कि मीट किन पशुओं का है और पशु कहां से खरीदे गए थे। पशुओं के बारे में कई और जानकारी भी याकूब से मांगी गई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई।

Avatar Written by: April 29, 2022 6:59 am
haji yaqub qureshi

मेरठ। यूपी की बीएसपी सरकार के दौरान कद्दावर मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की मुश्किल और बढ़ गई है। फिलहाल फरार चल रहे याकूब और उनके परिवार के खिलाफ यूपी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी मीट फैक्ट्री और दोनों बेटों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। पुलिस ने याकूब की अल-फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस में फैक्ट्री से बरामद मीट के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जानकारी न मिलने पर पुलिस ने बैंक खाते सीज किए हैं। किठौर थाने के इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक याकूब की फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने जानना चाहा था कि मीट किन पशुओं का है और पशु कहां से खरीदे गए थे। पशुओं के बारे में कई और जानकारी भी याकूब से मांगी गई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई।

haji yaqub qureshi meat factory

पुलिस ने अब फैक्ट्री पर दूसरा नोटिस लगाया है। इसमें बताया गया है कि पहले के नोटिस में जानकारी मांगी गई और न मिलने पर मीट फैक्ट्री के अलावा याकूब के बेटों इमरान औऱ फिरोज के बैंक खाते सीज किए गए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक याकूब और उनके परिवार के लोग नामजद आरोपी हैं और फरार हैं। ऐसी हालत में नोटिस चस्पा करने के अलावा फिलहाल कुछ और करना संभव नहीं है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर ही रही है। फैक्ट्री में बड़ी तादाद में मीट रखा है। साथ ही यहां से सामान हटाए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली। जिसके बाद छापा मारकर उसने दो लोगों को पकड़ा भी है।

up_police_logo

हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री हापुड़ रोड़ पर अल्लीपुर गांव में है। फैक्ट्री को बिना मंजूरी के चलाया जा रहा था। जिसके बाद सरकारी आदेश के कारण साल 2019 में इसे सील कर दिया गया था। करीब 15 दिन पहले अवैध तरीके से फैक्ट्री में काम होता मिला था। यहां से तब बड़ी तादाद में मीट भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर फैक्ट्री को फिर सील कर दिया गया था। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात कर दी गई है।