newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी STF का कमाल, आगरा में हत्थे चढ़ा 1 लाख का इनामी बदमाश महेश

इस वारदात के बाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ आगरा की टीम को सूचना मिली थी कि महेश को यमुना एक्‍सप्रेस वे के पास बाजना कट पर देखा गया है जिसके बाद उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही यूपी पुलिस बेहत चुस्त नजर आ रही है और बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार हो रही है। इसी बीच आगरा एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने बहुचर्चित डॉ. निर्विकल्‍प के अपहरण में शमिल कुख्यात अपराधी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।

up police 2

बता दें कि महेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि कुख्यात महेश पर मथुरा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। महेश को थाना नोहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि महेश डॉ निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरण कांड में वांछित था। पुलिस के मुबातिक, महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते साल 10 दिसंबर की रात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निर्विकल्प अग्रवाल का अपहरण कर लिया था।

Arrest

डॉक्टर का अपहरण उस वक्त हुआ जब वो हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन फ्लाईओवर से महोली रोड स्‍थित अपने क्‍लीनिक से घर लौट रहे थे। 52 लाख की फिरौती की रकम मिलने के बाद डॉ निर्विकल्प अग्रवाल को मुक्त किया गया था।

इस वारदात के बाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ आगरा की टीम को सूचना मिली थी कि महेश को यमुना एक्‍सप्रेस वे के पास बाजना कट पर देखा गया है जिसके बाद उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।