newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: पुलिस हिरासत से प्रियंका गांधी ने जारी किया वीडियो, पीएम मोदी से की यह अपील

UP: लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी अभी भी हिरासत में ही है। 28 घंटों से भी ज्यादा समय से हिरासत में रह रही प्रियंका गांधी ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है।

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी अभी भी हिरासत में ही है। 28 घंटों से भी ज्यादा समय से हिरासत में रह रही प्रियंका गांधी ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। जारी किए गए इस वीडियो में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वो वीडियो भी दिखा रही हैं, जो लखीमपुर की घटना के नाम पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह वीडियो दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से कहती हुई नज़र आ रही हैं कि आज आप लखनऊ आजादी का अमृत महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं, एक बार लखीमपुर भी आइए। वहीं वीडियो दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझ जैसे नेताओ के गिरफ्तार किया गया है, अभी तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है।

बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। हालांत उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने को लेकर ट्विट किया है। ट्विट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।