newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने दिया विवादित बयान, बोले- जहां हिंदू खेल रहे हों होली, वहां…

UP: देशभर में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दिन लोग सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ होली खेलते हैं। इस बीच संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने होली के पावन त्योहार पर विवादित बयान दिया है।

नई दिल्ली। देशभर में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दिन लोग सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ होली खेलते हैं। इस बीच संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने होली के पावन त्योहार पर विवादित बयान दिया है। सपा सांसद ने मुसलमानों से अपील कर डाली कि वे उधर न जाएं जहां हिंदू होली खेल रहे हों। शफीकुर्रहमान ने कहा कि कहीं माहौल खराब न हो जाए इसलिए मुसलमान रंग खेल रहे लोगों के बीच न जाएं।

holi

दरअसल, इस बार होली, जुमा की नमाज और होली एक ही दिन पर पड़ी है। इसके चलते दो दिन पहले इस्‍लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमेन खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह ने एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें उन मस्जिदों से जुमे की नमाज 30 मिनट आगे बढ़ाने की अपील की गई है, जहां 12:30 बजे से एक बजे के बीच में जुमे की नमाज होती है।

Akhilesh Yadav holi

शफीकुर्रहमान ने भी अपने ढंग से मुसलमानों से शब ए बारात और होली का त्‍योहार सादगी से मनाने की अपील की। लेकिन इस बीच उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि रंग के दौरान मुस्लिम समाज के लोग उन इलाके में जाने से परहेज करें जहां होली खेली जा रही हो। सांसद ने कहा कि इससे माहौल बिगड़ सकता है। सांसद ने तर्क दिया की इससे माहौल बिगड़ सकता है। उन्‍होंने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।