newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘बचपन का प्यार’ के बाद ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाने पर बच्चे का Video Viral, लोग बोले- असली टैलेंट

Video Viral:इस वक्त बच्चे का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाना गाता दिखाई दे रहा है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है लेकिन अजमल सिनान की आवाज इतनी मीठी है कि उसकी आवाज में यह गाना और भी मदहोश कर रहा है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव का वीडियो तो आपने देखा ही होगा जो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गया था। सहदेव के गाने के वीडियो को देखने के बाद रैपर बादशाह ने गाने को अपने अंजाद में बदलते हुए लॉंच किया था। बादशाह और सहदेव के गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 50 मिलियन से अधिक न्यूज़ मिल चुके हैं तो वहीं इस बीच अब एक और बच्चे का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


बच्चे के वायरल हो रहे वीडियो में वह ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा जिस तरह से इस गाने को गा रहा है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग बच्चे की सुनकर मदहोश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तारीफ भी काफी हो रही है। बताया जा रहा है बहारों फूल बरसाओ गाने को गा रहा यह बच्चा अजमल सिनान है। जिसे गाने का बहुत शौक है। इस बच्चे के अकाउंट पर उसे अलग-अलग गाने गाते हुए देखा जा सकता है। इस वक्त बच्चे का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाना गाता दिखाई दे रहा है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है लेकिन अजमल सिनान की आवाज इतनी मीठी है कि उसकी आवाज में यह गाना और भी मदहोश कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे असली टैलेंट बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बचपन के प्यार वाले को तो वायरल कर दिया, अब इसे भी वायरल कर दो।

आपको बता दें, बचपन का प्यार गाने से पॉपुलर होने वाला सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा का था। जिसका वीडियो भी इसी तरह से सोशल मीडिया पर सामने आया था। सहदेव के वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया था। उसके इस वीडियो पर रील्स बनाई जा रही थी जिसके बाद बच्चा इतना पॉपुलर हुआ कि वह इंडियन आइडल के मंच तक पहुंच गया। बाद में बादशाह ने इस गाने को रिकॉर्ड करते हुए उसे लांच किया था।