newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कानपुर केस में विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने के आरोप में SO विनय तिवारी गिरफ्तार

कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि विनय तिवारी और केके शर्मा ने ही पुलिस कार्रवाई की जानकारी पहले ही विकास दुबे को दे दी।

नई दिल्ली। कानपुर केस में अपराधी विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने के शक में SO विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय तिवारी विकास दुबे के ही मामले में चौबेपुर थाने के एसओ पद से सस्पेंड चल रहे थे। बता दें कि जांच टीम को शक है कि विनय तिवारी ने ही विकास दुबे को इस बात की जानकारी दी थी कि रात में उसको पकड़ने के लिए टीम आने वाली है।

Vikas Dubey

माना जा रहा है कि दबिश की सूचना पहले से ही पाकर अपराधी विकास ने पुलिस पर हमला करने की योेजना बनाई और आठ पुलिस वाले इस हमले में मारे गए। विनय तिवारी के साथ ही बीट प्रभारी केके शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि इन दोनों पर 120-बी तहत FIR दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Vinay Tiwari KK Sharma arrested
केके शर्मा और विनय तिवारी

कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि विनय तिवारी और केके शर्मा ने ही पुलिस कार्रवाई की जानकारी पहले ही विकास दुबे को दे दी। सूचना मिल जाने पर उसने अपनी तैयारी कर ली और हमारी टीम पर हमला कर दिया, जिसमें अधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई। जांच के बाद हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस के काम में बाधा डालेगा, चाहे वह पुलिस वाला ही क्यों न हो, हम कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि विनय तिवारी शुरू से ही इस मामले में शक के घेरे में था। वह उस टीम में सबसे पीछे चल रहा था जो विकास को पकड़ने गई थी। कहा तो यह भी जा रहा है विकास ने रास्ते में जसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। विनय उसी जेसीबी के पीछे छुपा था। घटना के बाद से ही विनय जांच एजेंसियों के रडार पर था। प्रारंभिक जांच के बाद से ही उसे सस्पेंड कर दिया गया था।