newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: नदी पार करने के लिए युवक ने लगाया ऐसा जुगाड़ कि Viral हो गया Video, मजे ले रहे लोग

Viral Video: कई वीडियो में लोग टेक्नोलॉजी का काफी अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही काफी मजेदार-मजेदार चीजें भी यहां देखी जाती है। इसी कड़ी में कुछ लोगों ने नदी से बाइक क्रॉस कराने के लिए शानादर जुगाड़ बनाया है। लेकिन, परिणाम जो हुआ उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुल से दूसरी जगह जाने के एक शख्स ने पहले लकड़ी का टुकड़ा बिछाया।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल कई वीडियो शेयर की जाती हैं। कई वीडियो में लोग अपने टेलेंट का प्रदर्शन करते हैं, तो कई वीडियो को देखते ही हंसी छूट जाती है। तो कई वीडियो तो इतनी हैरान करने वाली होती है, कि लोग सोच में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही जुगाड़ का मजेदार सोशल मीडिया पर देखा गया है। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया उसके चंद ही घंटों में यह काफी तेजी से वायरल भी हो गया।

कई वीडियो में लोग टेक्नोलॉजी का काफी अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही काफी मजेदार-मजेदार चीजें भी यहां देखी जाती है। इसी कड़ी में कुछ लोगों ने नदी से बाइक क्रॉस कराने के लिए शानादर जुगाड़ बनाया है। लेकिन, परिणाम जो हुआ उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुल से दूसरी जगह जाने के एक शख्स ने पहले लकड़ी का टुकड़ा बिछाया। और इसके बाद यह शख्स बाइक लेकर उस पर चलना शुरू कर दिया। जबकि, एक अन्य व्यक्ति उसे पीछे से धक्का दे रहा है। वहीं, कुछ देर बाद सामने से एक शख्स बाइक को बगड़ता है और उसे ले जाने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक बैलेंस बिगड़ता है और बाइक सीधे नदी में गिर पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

वीडियो देखते ही लोगों ने इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोगों का यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं इस वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके है। इस मजेदार वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहा हैं।