देश
Ayodhya Ram Temple: कब तैयार हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर, अमित शाह के बाद अब CM योगी ने बताई तारीख
Ayodhya Ram Temple: सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज आप देख रहे होगे कि एक नया भारत दुनिया के सामने प्रस्तुत हुआ है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम पूरे वैभव के साथ देश और दुनिया को आकर्षित कर रहा है, तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य भी आज अंतिम चरणों में चल रहा है।
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home minister Amit Shah) ने त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया था। अमित शाह ने रामभक्तों को खुशखबरी देते हुए बताया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण एक जनवरी 2024 को पूरा हो जाएगा। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम मंदिर कब तक तैयार हो जाएगा। इसको लेकर उन्होंने बड़ी जानकारी दी है। निषाद पार्टी की 10वीं संकल्प दिवस रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ऐलान किया दिसंबर 2023 में अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज आप देख रहे होगे कि एक नया भारत दुनिया के सामने प्रस्तुत हुआ है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम पूरे वैभव के साथ देश और दुनिया को आकर्षित कर रहा है, तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य भी आज अंतिम चरणों में चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि दिसंबर 2023 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका होगा। भारत का राष्ट्रीय मंदिर है। जिसमें समाज के हर एक तबके को भरपूर सम्मान मिलेगा।
PM मोदी के नेतृ्त्व में नए भारत में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता… दिसंबर 2023 में आयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा, ये भारत का राष्ट्र मंदिर है जहां समाज के हर तबके को सम्मान दिया जाएगा: निषाद पार्टी की 10वीं संकल्प दिवस रैली में UP CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/mqV3fakAO6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
इससे पहले त्रिपुरा में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि साल 2019 में भाजपा का अध्यक्ष था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोज पूछते थे। मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो जाएगा।
#WATCH | Congress hindered the construction of Ram Temple in courts…After the SC verdict came, Modiji began the construction of the temple…Ram Temple will be ready on 1st January 2024: Union Home minister Amit Shah in Tripura pic.twitter.com/d7lZ8eegwS
— ANI (@ANI) January 5, 2023